कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 05:13 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे। सिन्हा अपने गृहप्रदेश वाराणसी जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार सिन्हा उतर प्रदेश के वाराणसी अपने गृह प्रदेश जा रहे थे और रासते में राजाघाट के पास उनकी कार एक लोहे के खंभे से जा टकारई पर उन्हें इस हादसे में कोई चोट नहीं आई।


सिन्हा भाजपा के लिए चुनाव करने हेतु वाराणसी गये हुये हैं। हादसे में कार की बाईं तरफ का हिस्सा टूट गया और कार के टायर भी पंक्चर हो गये। हादसे के फौरन बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दूसरी कार से सिन्हा को उनके गंत्वय के लिए रवाना किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News