जवाहर टनल में ट्रक से बरामद हथियार व गिरफ्तार 2 आंतकवादियों के तार साम्बा से जूड़े

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 06:23 PM (IST)

साम्बा : गत 2 दिन पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर टनल के पास सुरक्षा एजैंसियों द्वारा एक ट्रक से 2 संदिज्ध आंतकवादियों को गिरफ्तार करने व भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद करने के बाद श्रीनगर से सुरक्षा एजैंसियां आंतकवादियों को लेकर साम्बा में पहुंची। सूत्रों के अनुसार इन आंतकवादियों ने अपनी पुछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इन हथियारों को साम्बा से एक गुप्ता ठिकाने से उठाया था और उसी तथ्यों की पुष्टि के लिए सुरक्षा एजैंसिया उन्हेें साम्बा बसंतर दरिया पुल के नीचे ले गई और उस जगह की पहचान करके पुष्टि करने का प्रयास किया, जिसका खुलासा आंतकवादियों ने अपनी पुछताछ में किया। 

PunjabKesari
     वहीं इसके बाद सुरक्षा एजैंसियां व साम्बा पुलिस इन्हें लेकर साम्बा-मानसर मार्ग पर भी पहुंची और वहां पर जमोड़ा के पास भी कई जगहों पर नीचे उताकर संदिज्ध जगहों की पहचान करवाई, जहां पर व रूके थे। उल्लेखनीय है कि 8 सितम्बर को कुलगाम के जवाहर टनल के पास एक संयुक्त नाके के दौरान ट्रक नं. जे.के. 22 बी-1737 से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था और पकड़े गए  2 आंतकवादियों की पहचान बिलाल अहमद और शहनवाज अहमद मीर दोनों निवासी शैपियां के रूप में की गई और इनके कब्जे से एक एके-47 राइफल, एक एम-4 यूएस कार्बान, 6 चीनी पिस्तौन और मैगजीन बरामद किए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News