जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग परभारी भूस्खलन, हाईवे बंद

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 11:34 AM (IST)

जम्मू (मोनिका जम्वालः )रामबन के पास भारी भूस्खलन के चलते तीन सौ किलोमीटर लंबे जम्मू श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए वीरवार को बंद कर दिया गया है।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार ामबन के महद के पास पहाड़ों से पस्सियों का गिरना जारी है। सड़क पर मलबा जमा हो गया है और ऐसे में गाड़ियों की आवाजाही जानलेवा साबित हो सकती है।


लोगों को सलाह
यातायात विभाग और स्वयं डीसी रामबन ने लोगों को घरों में रहने की सला दी है। उन्होंने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर तब तक यात्रा करने से परहेज करने को कहा है जब तक मार्ग साफ नहीं हो जाता है। उम्मीद ळै कि दोपहर बाद से हल्के वाहनों को छोड़ा जाएगा।

खतरनाक होता है लैंडस्लाइड में सफर
पिछले सप्ताह शुक्रवार को राजमार्ग तीन दिनों के लिए बंद किया गया था। मार्ग पर जगह-जगह लैंडस्लइड हुआ था और बर्फ के कारण फिसलन भी बनी हुई थी। राजमार्ग पहाड़ी क्षेत्र से गुजरता है और ऐसे में भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के चलते मार्ग पर सफर करना खतरनाक साबित हो सकता है।

 


बंद है मुगल रोड
जम्मू को कश्मीर से जोड़ता एक अन्य वैकल्पिक मार्ग है मुगल रोड। यह रोड पुंछ के रास्तेजम्मू को कमीर के शोपियां से जोड़ता है। पीर की गली में मार्ग पर भारी बर्फबारी के बाद इसे दिसंबर में बंद कर दिया गया था।


यह मार्ग भी हैं बंद
बर्फबारी के बाद कश्मीर में जिन्दगी काफी थम जाती है। मार्ग बंद हो जाते हैं। कुछ मार्गों पर कई-कई फुट बर्फ जम जाती है और उन्हें महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है। श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग भी ऐसा ही मार्गहै। फिलहाल यह मार्ग गाड़ियों के लिए बंद है। वहीं किश्तवाड़-सिथंन मार्ग भी बंद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News