रोल माॅडल बन गई है जम्मू की यह लड़कियां, बेकिंग का हुनर है कमाल का

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 11:04 AM (IST)

जम्मू: सीमांत गांव राजौरी की चार युवतियां इन दिनों सबमें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनका बेकिंग का हुनर कमाल का है। चारों ने भारतीय सेना की मद्द से अपने इलाके में बेकरी भी खोली है और खुद को साबित किया है। 


मीनाक्षी रानी, तरजिन्द्र कौर, प्रिया सैनी और सीमा देवी, यह नाम राजौरी के लाॅम गांव में रहने वाली इनआम सी लड़कियों के हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपना नाम बना लिया है। गांव में बेकरी की दुकान पर इनके बनाए केक और बिस्कुट व अन्य सामान खूब बिकता है।


मीनाक्षी और प्रिया को 22 दिसंबर को सेना प्रमुख जनरल निरवाणे ने पुणे में एक समारोह के दौरान सम्मानित भी किया था। 


इनकी बेकरी को असीम फाउंडेशन नाम की एक एनजीओ भी स्मर्थन करती है।


आपको बता दें कि लाॅम गांव राजौरी में एलओसी से करीब 4 किलोमीटर ही दूर है। यह सबसे पिछड़ा हुआ गांव है। दूसरी तरफ से होने वाली गोलीबारी का असर इस गांव में बहुत देखने को मिलता है। इसके बाद भी गांववासी बहुत हिम्मत से अपना गुजर-बसर करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News