कश्मीर में अगले 5 दिनों तक हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा, दहशत में आए लोग- घरों से बाहर न निकलने की हिदायत

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 04:58 PM (IST)

जम्मू: उत्तर भारत में जहां पिछले 4 दिनों से मुसलाधार बारिश हो रही है वहीं कश्मीर में तीन दिनों से हो रही भयानक बर्फबारी के बीच हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है। 

दरअसल, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जम्मू और कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। यही नहीं ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को यह स्पष्ट हिदायत दी है कि वह इस दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें।

 
सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में बिजली बहाली के अलावा अस्पतालों में जरूरी सामान की सप्लाई के बारे में जानकारी रखने की हिदायत दी गई है। यही नहीं जिन महिलाओं को इन दिनों प्रसव की उम्मीद है, उन्हें पहले ही अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है।
 

बता दें कि 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि से गुजर रही है, जिसे चिल्ले कलां कहा जाता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। 
 

 वहीं, पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बर्फबारी होने के कारण जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। कई जिलों में बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं अस्पतालों तक में मरीजों का पहुंचना दुभर हो रहा है। स्थिति से निपटने के लिए सभी जिलों में कंट्रोम रूम स्थापित किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News