भारी बर्फबारी और बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित कई मार्ग बंद

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 12:24 PM (IST)

जम्मू: तीन सौ किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे एक बार फिर से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जम्मू-पुंछ मार्ग भी बंद हो गया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार जवाहर सुरंग के पास करीब तीन-तीन फुट बर्फबारी हुई है। वहीं रामबन और बनिहाल में भी करीब दो-दो फुट बर्फ गिरी है। शनिवार को भी बर्फ गिरना जारी है।वहीं जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जगह-जगह पत्थर गिरना भी जारी है।


PunjabKesari

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को शुक्रवार को दो दिन तक बंद रखने के बाद खोला गया था पर शुक्रवार रात से बारिश और बर्फबारी के चलते शनिवार को इसे फिर से बंद कर दिया गया।
डीसी रामबन ने भी टवीट् कर लोगों से घरों में रहने को कहा है।


वहीं दूसरी तरफ जम्मू-पुंछ मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। भूस्खलन के चलते कंगा के पास रामबन-गूल मार्ग भी बंद कर दिया गया है। बीआरओ अपने काम पर लगा हुआ है और मार्ग को क्लीसर करने के काम जारी है। बर्फबारी के बाद मुगल रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे और सिंथन मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News