रामबन की सुरंग में फंसे 10 मजदूर, एक शव बरामद

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 05:12 PM (IST)

जम्मू:  जम्मू- कश्मीर के रामबन जिले के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से मलबे में कम से कम 10 मजदूर फंसे हुए हैं। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने कहा कि मलबे से एक शव को निकाला गया है और बचाव अभियान जारी है।  कुमार ने अतिरिक्त जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह के साथ बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटना स्थल का दौरा किया। 
 

अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार रात लगभग सवा दस बजे, खूनी नाला रामबन के पास, अजीत सुरंग की टी-3 साइट पर काम कर रहे सरला कंपनी के 12 से अधिक मजदूरों के सुरंग के मलबे में फंसने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि दो मजदूरों को बचाया गया है और उन्हें रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से झारखंड निवासी विष्णु गोला (33) को जीएमएस जम्मू भेजा गया है। लापता मजूदरों में जादव रॉय (23), गौतम रॉय (22) सुधीर रॉय (31), दीपक रॉय (33) परिमल रॉय (38) हैं। ये सभी पश्चिम बंगाल निवासी है। शिव चौहान (26) असम से, नवराज चौधरी (26) और कुशी राम (225) दोनों नेपाल से, मुजफ्फर (38) और इसरत (30) दोनों स्थानीय निवासी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News