अब चीन में सफलता के झंडे गाढ़ेगी जम्मू दी कुड़ी शिवानी चाढ़क

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 05:44 PM (IST)

जम्मू : पर्वतारोही शिवानी चाढ़क को चीन में होने वाले दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। भारत की स्पोर्ट कलाइंबर में उन्हें टॉप रैंक मिला है और अब वह 11 मई से चीन के निंगवो में प्रतियोगिता में भाग लेंगी। शिवानी के साथ ही भारत का प्रतिनिधि अदर्श सिंह करेंगे जोकि दिल्ली के निवासी हैं। दोनों को इंडियन माउंटेनरिंग फाउंडेशन की तरफ से चुना गया है।

जानकारी के अनुसार शिवानी को चीन सरकार स्पांसर कर रही है। इस प्रतियोगिता का पहला चरण निंगबो में होगा जबकि दूसरा लीड एंड स्पीड क्लाइंब लहासा में होगा। शिवानी के चयन पर एमएजेके ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News