जम्मू-कश्मीर: तापमान में वृद्धि से श्रीनगर के निवासियों को मिली राहत

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 09:07 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही श्रीनगर के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो बीती रात के तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे पिछली रात गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा इलाका रहा। पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान बढ़कर शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पिछली रात पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News