जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, लोगों के कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 11:57 PM (IST)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर केंद्रशासित प्रदेश के लोगों के कल्याण, शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 
PunjabKesari
बाद में, उपराज्यपाल ने कटरा में सोनू निगम द्वारा गाए गए एक भजन और माता वैष्णो देवी पर बनी एक वेब सीरीज जारी की। इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि प्रस्तावित कटरा-अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेसवे के जरिए तीर्थयात्रियों के लिए कटरा की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News