जलशक्ति विभाग के कर्मियों की हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर मांगा हक

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 09:17 PM (IST)

कठुआ :  जलशक्ति विभाग के डेलीवेजरों की हड़ताल लगातार जारी है। एक दिन के लिए हड़ताल को और बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते वीरवार को भी कर्मियों ने काम ठप रखते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया जब तक उनकी मांगों को लेकर गौर नहीं किया जाता वे संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं। 


प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि वे अपनी मांगो को लेकर पिछले दो दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग यही है कि एस.आर.ओ. 64 को लागू किया जाए क्योंकि इसके लागू होने से सभी डेलीवेजरों को नियमितीकरण का लाभ मिलेगा। जब तक यह एस.आर.ओ. लागू नहीं किया जाता, तब तक उन्हें बकाया वेतन एक किश्त में दिया जाए और साथ ही मिनिमम वेजिस एक्ट को लागू किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की गल्त नीतियों के कारण उनके बच्चों का भविष्य भी अंधकार की ओर जा रहा है। प उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास न किया तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से सरकार की होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News