महाराजा हरि सिंह के जनमदिन पर मिली छुट्टी, रंग लाया डुग्गरवासियों का संघर्ष

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 07:35 PM (IST)

जम्मू: आखिरकार जम्मूवासियों का संघर्ष अंजाम तक पहुंच ही गया। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन को सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग सरकार ने स्वीकार कर ली है। जम्मू कश्मीर सरकार ने महाराजा के जन्मदिन पर छुट्टी घोषित कर दी है। पिछले लंबे समय से जम्मू के डोगरा लोग महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन को सरकारी अवकाश घोषित करने को लेकर संघर्ष कर रहे थे।


राजपूत सभा से लेकर जम्मू के तमामा सामाजिक संगठन इस बात की मांग कर रहे थे कि 23 सितंबर को महाराजा के जन्मदिन को सरकारी अवकाश दिया जाए। लोगों ने इस संदर्भ में अब भाजपा को भी घेरना शुरू कर दिया था। महाराजा हरि सिंह के बेटे सदर-ए-रियासत डा करन सिंह ने भी लोगों की इस मांग का पुरजोर समर्थन किया। आपको बता दें कि महाराजा हरि सिंह के कारण ही जम्मू कश्मीर का भारत में विलय हो पाया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News