जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने लोगों की समस्याएं हल करने के लिए समिति गठित की

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 08:39 PM (IST)


जम्मू : भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने शनिवार को लोगों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए एक जन शिकायत समिति गठित करने की घोषणा की।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींदर रैना ने कहा कि इस समिति में संसद सदस्यों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि वे लोगों की समस्याओं की सुनवाई के लिए कार्यदिवस के दौरान पार्टी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए इन्हें सरकार के समक्ष उठाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News