NASA और SpaceX  ने पूरा किया मानव युक्त मिशन, इसरो ने बताया- बेहतरीन

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 03:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नासा और स्पेसएक्स को उनके मानव युक्त मिशन के लिए सोमवार को बधाई दी और इसे "ऐतिहासिक" बताया। इसरो ने ट्वीट किया कि2011 के बाद पहला ऐतिहासिक मानव युक्त मिशन लांच करने के लिए नासा और स्पेसएक्स को बधाई। बेहतरीन काम। 

PunjabKesari

स्पेसएक्स का ड्रेगन अंतरिक्ष यान नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रविवार को सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। इससे पहले फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से यह प्रक्षेपण हुआ था। यह व्यावसायिक अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में नये अध्याय की शुरुआत है। 


यह प्रक्षेपण इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह करीब एक दशक में पहली बार है जब अमेरिकी जमीं से मानवों को कक्षा में भेजा गया है। भारत भी मानव युक्त मिशन "गगनयान" की तैयारी कर रहा है। दस हजार करोड़ रुपये की परियोजना को 2022 में लांच किए जाने की उम्मीद है, तब भारत की आजादी को 75 साल हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News