कांग्रेस के हाल से बेखबर हैं राहुल? अंदरूनी कलह के बीच विदेश दौरे पर हुए रवाना

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 07:02 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों संकट के दौर से गुजर रही है। एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस साल के अंत में गुजरात समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात में कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। हार्दिक के अलावा गुरुवार को सुनील जाखड़ भी भाजपा  में शामिल हो गए। ऐसे में जब पार्टी बड़े संकट से गुजर रही है तो वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक और विदेश दौरे पर निकल गए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में उदयपुर में एक चिंतन शिविर का आयोजन किया था। लेकिन इस शिविर के बाद भी ऐसा लग रहा है कि राहुल तमाम चिंताओं को छोड़ चुके हैं। यह बात राहुल के लंदन रवाना होने के बाद उठ रही है। बता दें कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में 'आइडियाज फॉर इंडिया' पर अपने विचार रखने के लिए गए हुए हैं।

प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे राहुल
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वह देश के वर्तमान और भविष्य के बारे में प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे। बता दें कि 23 मई को, राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में '75 का भारत: एक लचीला-आधुनिक भारत के लिए चुनौतियां और आगे का रास्ता' विषय पर संबोधित करेंगे और बातचीत करेंगे।

लंदन में शुक्रवार को 'आइडियाज फॉर इंडिया' कार्यक्रम होना है। वह गुरुवार शाम लंदन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रियांक खड़गे भी लंदन में हैं। गौरतलब है कि कोरोना  महामारी के बाद यात्राओं में सामान्य हालात होने के बाद राहुल गांधी के लिए यह पहला ऐसा विदेशी आयोजन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News