माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, IRCTC ने निकाला स्पेशल पैकेज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 03:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल,  IRCTC ने वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए एक स्पेशल पैकेज लांच किया है।   IRCTC ने ट्वीट कर एक पैकेज के बारे में जानकारी दी है। IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट कर लिखा है कि अगर आप कहीं धार्मिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका है। यह टूर पैकेज 5 दिन और 4 रात का होगा। इसके लिए आपको सिर्फ 8375 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।  
 

 क्या है पैकेज?
-पैकेज का नाम -  Mata Vaishno devi Devi Ex Varanasi
-घूमने के लिए जगह - वैष्णो देवी 
-ट्रैवलिंग मोड - ट्रेन
-क्लास - 3AC
-यात्रा का दिन -  गुरुवार
-कितने दिन का सफर - 4 रात और 5 दिन
-पैकेज का प्राइज़ - 8375 रुपए
-बोर्डिंग और डीबोर्डिंग प्वाइंट - वाराणसी - जयपुर - सुल्तानपुर - लखनऊ
-रहने और खाने की व्यवस्था मिलेगी।
 

इस पैकेज में यात्रियों को रहने के लिए जय मां इन और इसी लेवल के किसी अन्य होटल में भी रहने का इंतजाम हो सकता है। इस पैकेज में IRCTC यात्रियों को 2 ब्रेकफास्ट और 2 लंच भी दिया जाएगा। इस पैकेज में Single Occupancy का किराया 14270 रुपए प्रति व्यक्ति और Double Occupancyके लिए 9285 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च होगा। Triple Occupancy के लिए 8375 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा।  इसके अलावा  5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए 7275 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च होगा। वहीं, Child With Bed लेने के लिए 6780 रुपए प्रति व्यक्ति जाएगा। 
 

इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://bit.ly/3J4oRvZ  पर  या फिर 8287930908, 8287930922 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News