कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर सरकार की नई गाइडलाइन जारी- अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 7 दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 04:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  नया साल शुरू होते  ही कोरोना का प्रकोप भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में देश में एक लाख से भी ज्यादा के नए मामले सामने आए है जिसे देखते हुए सभी राज्य सरकारें अलर्ट हो गई है वहीं इस बीच  सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम जारी किए हैं। 
 

नए नियमों के मुताबिक अब से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन जरूरी है। इसके बाद आठवें दिन RTPCR टेस्ट किया जाएगा। नए सरकारी सर्कुलर में कहा गया है कि नई मानक संचालन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2022 से अगले आदेश तक मान्य होगी।

 

नए नियम के मुताबिक, भारत की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल - https://www.newdelhiairport.in/airsuvidha/apho-registration पर सेल्फ-डिक्लेयरेशन फॉर्म में एक फुल और तथ्यात्मक जानकारी जमा करनी होगी। उन्हें यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर किए गए COVID-19 RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। नए नियमों के अनुसार उनके टेस्ट के परिणाम नियमों के अनुकूल आने के बाद ही उन्हें हवाई अड्डे के परिसर से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

 
इसके अलावा नए दिशानिर्देशों के अनुसार, पिछले 14 दिनों के यात्रा विवरण सहित यात्रियों को उनकी निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र में पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी जमा करनी होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News