आंतरिक सर्वे ने बढ़ाईं भाजपा की धड़कनें, जानें BJP और कांग्रेस में से किसकी बन रही सरकार?

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 06:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में विधासनभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों की नजरें अब चुनाव परिणाम पर हैं। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन इस बीच एक सर्वे ने भारतीय जनता पार्टी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक आंतरिक सर्वे कराया है, जिसमें बताया जा रहा है कि राज्य में भाजपा सत्ता में तो वापसी कर रही है। लेकिन उसे 2017 से कम सीटें मिल सकती हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर कम रहने वाला है।

भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर
हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस की बीच कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। 12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ है। इस चुनाव में जनता ने जमकर अपने मत का प्रयोग किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में इस बार 76 फीसदी मतदान हुआ है। उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी यानी EVM में कैद हो चुकी है और 8 दिसंबर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

2017 के चुनाव परिणाम
साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस को 21 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ा था। अन्य के खाते में तीन सीटें आईं थीं। 2017 में भाजपा हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में चुनाव लड़ी थी। लेकिन भाजपा के सीएम उम्मीदवार अपनी सीट से चुनाव हार गए थे, जिसके बाद जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा सरकार का गठन हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News