पाक की एक और साजिश का सेना ने दिया जवाब,  LoC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 08:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीते पांच दिन में यह दूसरी बार है जब सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया है। 

PunjabKesari

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बीती रात, पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर (आतंकवादियों ने) घुसपैठ की कोशिश की जिसे नियंत्रण रेखा पर हमारी ओर के सैनिकों ने प्रभावी ढंग से गोलीबारी करके विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं हुआ है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

PunjabKesari
इससे पहले, सोमवार को सेना के जवानों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया था और इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं फिरोजपुर में भी सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तान घुसपैठिए को गिफ्तार किया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News