इंडोनेशिया के मंत्री मोहम्मद महफूद ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 12:28 AM (IST)

नई दिल्लीः इंडोनेशिया के मंत्री मोहम्मद महफूद ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री महफूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
इंडोनेशियाई मंत्री के साथ 24 सदस्यीय शिष्टमंडल भी आया है, जिसमें उलेमा के अलावा अन्य धार्मिक नेता भी शामिल हैं। इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में इंडोनेशिया से आए शिष्टमंडल ने यहां भारतीय समकक्षों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
महफूद ने दिन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उत्तर प्रदेश में आगरा की यात्रा करेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
रोहित शर्मा ने तोड़ा श्रीलंकाई दिग्गज का रिकॉर्ड, महान बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचे

Recommended News

मानवाधिकारों के उल्लंघन के संदर्भ में तालिबान के साथ संबंध की समीक्षा कर रहे हैं: अमेरिका

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी कब है 25 या 26 ? जानिए सही तारीख

आज का राशिफल 24 जनवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू