Video: ITBP के जवानों के हौंसले को सलाम-15 हजार फीट की ऊंचाई पर शून्य से नीचे तापमान में ऐसे करते है देश की सुरक्षा

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 09:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  भारत-तिब्बत सीमा ITBP के जवानों का  शून्य से नीचे के तापमान में गश्त लगाने का एक वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड हिमालय के आसपास 15,000 फीट ऊंचाई पर जवान पहरा दे रहे हैं। सामने आयी वीडियो में कई जवान एक दूसरे के पीछ रस्सी का सहारा लेकर आगे बढ़ते दिखे।
 

वीडियो में दिख रहे जवानों के कंधे पर हथियार भी लटके हुए हैं और हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ की गहराई जवानों के घुटनों तक है जिस कारण जवानों को आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही है लेकिन वो बिना रुके आगे बढ़ते दिख रहे हैं। जवानों का 15 हजार फीट ऊंचाई पर बर्फीले इलाके में गश्त करने के वीडियो को देख लोग उनके हौंसले को सलाम कर रहे हैं।
 

बता दें, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन सन 1962 में हुआ था।  आईटीबीपी देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है। इस बल के जवान अपनी कड़ी ट्रेनिंग और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं साल भर हिमालय की गोद में बर्फ से ढंकी अग्रिम चौकियों पर रहकर देश की सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है, इसलिए इनको ‘हिमवीर’ के नाम भी जाना जाता है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News