पहली बार फ़्लाइट में क्रू मेंबर ने यात्रियों का भोजपुरी में किया स्वागत, वीडियो देख लोग बोले- ये बदलाव का दौर है

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 04:52 PM (IST)

मुंबई :  सोशल मीडिया पर फ्लाइट के अंदर के माहौल का एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दुनिया के कई देशों में भी भोजपुरी बोली जाती है। भोजपुरी भाषा बिहार में बोले जानी वाली भाषाओं में से एक है।  इसे ही लेकर यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल में एक फ्लाइट में भोजपुरी में अनाउंसमेंट  किया गया, जो काफी वायरल हो रहा है। जनता को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो की सबसे अच्छी बात है कि लोग इसे सम्मान के तौर पर देख रहे हैं। 

इंडिगो के पटना फ़्लाइट के क्रू भोजपुरी में ब्रीफ़ करत बाड़ें IndiGo6Eके इ पहल सराहे योग बा. गोरखपुर, पटना, बनारस, कुशीनगर के यात्री लोग ख़ातिर भी भोजपुरी में ब्रिफिंग होई तो बड़ा निमन रही, निहोरा बा इंडिगो से कि ऊ एकरा ख़ातिर ठोस पहल करे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख़्स भोजपुरी में संवाद करते हुए नज़र आ रहा है।  वो यात्रियों का स्वागत कर रहा है और फिर पायलेट से लेकर अन्य क्रू के सदस्यों का भी परिचय भोजपुरी में करा रहा है।  

ये वीडियो इंडिगो के अंदर का बताया जा रहा है। इस वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। एक यूज़र कमेंट करते हुए लिखा है- ये बदलाव का दौर है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News