पैदल चलने और सोने के मामले में सबसे पीछे हैं भारतीय

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 11:34 AM (IST)

नई दिल्ली: काम करने के मामले में भले ही भारतीय सबसे आगे हों लेकिन फिटनैस और एक्टिव रहने के मामले में भारतीय सबसे पीछे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के लोग सबसे कम फुर्तीले होते हैं और रोजाना औसतन सिर्फ 6553 कदम ही चलते हैं जो इस स्टडी में शामिल सभी देशों के लोगों की तुलना में सबसे कम है। अमरीका, ब्रिटेन, जापान और सिंगापुर सहित 18 देशों के लोगों के डाटा के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। सिर्फ 7 घंटे की नींद लेते हैं औसतन भारतीय: रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय नींद लेने के मामले में भी बहुत पीछे हैं।

 

जापान के बाद भारतीय दूसरे नंबर पर हैं जो सबसे कम नींद लेते हैं। भारतीय औसतन रात में 7 घंटे 1 मिनट ही सोते हैं। आयरलैंड में लोग सबसे ज्यादा औसतन 7 घंटे 57 मिनट यानी करीब 8 घंटे सोते हैं। 18 देशों से जुटाए गए डाटा के आधार पर कहा गया है कि भारतीय दिन में औसतन 32 मिनट ही फुर्तीले रहते हैं। इतना ही नहीं हांगकांग के लोगों की तुलना में भारतीय रोजाना 3600 कदम कम चलते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News