कोविड के दुनिया में 24 घंटे में सात लाख से अधिक नए केस, यूरोप के 17 देशों में फैला भारतीय वेरिएंट

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 10:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पूरी दुनिया में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दुनिया में सात लाख से ज्यादा नए संक्रमण के मामले मिले हैं और 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण भारत समेत पड़ोसी देशों में नई पाबंदिया लगाई जा रही हैं।  इंडोनेशिया ने भारत में फैले कोरोना वायरस के स्वरूप वाला पहला मामला सामने आने की पुष्टि  हुई है।  इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बूदी गुनादी सदिकिन ने कहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारत में पहली बार पहचाने जाने वाले एक बेहद संक्रामक कोविड-19 वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं।

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्री मंत्री ने बताया "दो नए म्यूटेशन सामने आए हैं  जिनमें एक भारत से जकार्ता के दो लोगों में और दूसरा दक्षिण अफ्रीका से बाली के एक व्यक्ति में पाया गया है।"  एक अन्यअधिकारी ने पुष्टि की है कि दो मामले B.1.617 वेरिएंट के थे जिसका पहली बार भारत में पता चला था। इंडोनेशिया ने पिछले सप्ताह उन विदेशियों के लिए वीजा जारी करना बंद कर दिया था जो पिछले 14 दिनों में भारत में थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में पाए गए B-1617 वेरिएंट को वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट में शामिल किया है क्योंकि यूरोप में कई देशों में ये वेरिएंट पाया गया है।'' WHO के मुताबिक कोरोना का ये भारतीय वेरिएंट यूरोप के 17 देशों में पाया जा चुका है।

 
उधर, नेपाल ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। यह आदेश सोमवार की रात से शुरू होने के बाद 14 मई तक जारी रहेगा। इधर, भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक हो गई है। हर दिन रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में तीन लाख 68 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि  3 हजार 417  मरीजों की मौतें हो गई।  कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1 करोड़ 99 लाख, 25 हजार 604 हो गए हैं।

PunjabKesari

पाकिस्तान ने ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। पाक सरकार के अनुसार इन दोनों ही देशों से पैदल आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बांग्लादेश में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यहां 5 अप्रैल से लॉकडाउन चल रहा है। हवाई यात्रा में किसी भी विमान में 75 से ज्यादा यात्री सफर नहीं कर सकेंगे।फ्रांस में कोरोना से राहत के बाद स्कूल खोल दिए गए हैं। दस किमी. दूर तक लोगों को जाने की अनुमति दी गई है। अन्य राहत 19 मई से दी जाएंगी।

PunjabKesari

 ब्रिटेन में लॉकडाउन के बीच डेढ़ करोड़ लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगा दिए गए हैं। 21 जून तक ब्रिटेन सभी पाबंदी हटाना चाहता है।पुर्तगाल ने भारत सहित कई देशों से यात्रा पर प्रतिबंध को 16 मई तक बढ़ा दिया गया है। रूस में संक्रमण के नए मामलों में कोई कमी नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान साढ़े आठ हजार नए मामले मिले हैं और ईरान में भी संक्रमण का कहर जारी है। यहां एक दिन में 18 हजार से ज्यादा नए मरीज आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News