PAK में लापता हुए दो भारतीय मौलवी दिल्ली वापस लौटे

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 11:29 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान में लापता हुए दो भारतीय मौलवी आज दिल्ली वापिस लौट आए हैं। बता दें कि पाकिस्तान में बुधवार से लापता दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के दो भारतीय सूफी मौलाना कराची में पाए गए थे।
 

सैयद आसीफ अली निजामी (80) और उनके भतीजे नाजीम अली निजामी दोनों लाहौर के दाता दरबार गए थे जहां से वे लापता हो गए थे। दोनों मौलानाओं का पता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद ही संभव हो पाया है। सुषमा स्वराज ने रविवार को जानकारी दी थी कि दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े दोनों उलेमा सुरक्षित हैं और सोमवार को दिल्ली लौट आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News