ब्रिटेन में कोरोना मरीजों का ईलाज करने वाले भारतीय डॉक्टर की होटल में मिली लाश

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 01:02 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में कोरोना मरीजों का ईलाज करने वाले एक भारतीय डाक्टर डॉक्टर राजेश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर से अलग होटल में आइसोलेशन में रह रहे थे और वहीं वह मृत पाए गए। डॉक्टर राजेश गु यूके के नेशनल हेल्थ सर्विस में अपनी सेवाएं दे रहे थे और साउथ ईस्ट इंग्लैंड के बर्कशायर में वेक्सहम हॉस्पिटल में कार्यरत थे। वह इसी हफ्ते होटल में मृत पाया गए।

 

उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के अनुसार डॉ राजेश गुप्ता कंसलटेंट के तौर पर वेक्सहम हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सोमवार दोपहर को उन्हें उनके होटल में मृत पाया गया। वो अपने परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए होटल में अलग रह रहे थे। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

 

डॉक्टर राजेश गुप्ता अपने सहयोगियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। डॉक्टर होने के साथ ही वो एक कवि, पेंटर और फोटोग्राफर भी थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं और कई पब्लिकेशन के लिए काम किया है। जम्मू से पढ़ाई करने वाले डॉ. राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी और एक जवान बेटे को छोड़ गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News