जिंदगी और मौत के बीच इस भारतीय पति ने नहीं छोड़ा अपनी प्रेगनेंट यूक्रेननियन पत्नी का साथ, भावुक कर देगी इनकी कहानी

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 03:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  रूस यूक्रेन हमले की बीच भारत सरकार लगातार ऑपरेशन गंगा के तहत वहां फंसे भारतीयों को निकालने का काम कर रही है। अब तक हज़ारों लोगों की भारत सरकार वतन वापिसी करवा चुकी है लेकिन अभी भी यूक्रेन में रई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इस बीच कई ऐसे भारतीय लोग है जो चाह कर भी अपने देश वापिस नहीं सकते।  
 

इन्हीं में से एक है गगन जो यूक्रेन की राजधानी लीव को छोड़ कर निकल चुके हैं,  लेकिन अपनी पत्नी की वजह से भारत नहीं आ पा रहे हैं। दरअसल, गगन बताया कि मैं भारतीय नागरिक हूं, लेकिन मेरी पत्नी यूक्रेन की नागरिक है, मुझे बताया गया है कि यहां से सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही निकाला जा रहा है, ऐसे में मुझे अपनी पत्नी को यहां छोड़कर जाना होगा।
 

गगन ने कहा कि  मेरी पत्नी 8 महीने की प्रेग्नेंट है। मैं अपने परिवार को यहां नहीं छोड़ सकता। हमलोग पोलैंड शिफ्ट हो रहे हैं. और अभी हम लीव में एक फ्रेंड के घर पर ठहरे हुए हैं।
 

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 12 वां दिन है।  लेकिन अब तक इस युद्ध का नतीजा नहीं निकल सका है. इसकी वजह से करीब 15 लाख लोगों को यूक्रेन छोड़ना पड़ा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News