US में जहाज पर अलग रखे भारतीय क्रू स्टाफ की मदद कर रही Indian Embassy

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 04:52 PM (IST)

लॉस एंजिलिसः वाशिंगटन में भारतीय दूतावास कोरोना वायरस प्रभावित ‘ग्रैंड प्रिंसेस' क्रूज जहाज पर सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों के संपर्क में है और उन्हें हर प्रकार की आवश्यक मदद मुहैया करा रहा है। स्थानीय ‘मर्करी न्यूज' ने बताया कि ओकलैंड में बंदरगाह पर पहुंचने से पहले यह जहाज कई दिन तक कैलिफोर्निया के तट के निकट समुद्र में घूमता रहा था। इसने अंतत: सोमवार सुबह सैन फ्रांसिस्को खाड़ी की ओर बढ़ना शुरू किया।

PunjabKesari

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हम ग्रैंड प्रिंसेस पर चालक दल के भारतीय सदस्यों के कुशलक्षेम को लेकर जहाजरानी कंपनी और अमेरिकी प्राधिकारियों के संपर्क में हैं। चालक दल के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक पृथक रहना होगा।''

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें सभी प्रकार की आवश्यक सहायता मुहैया करा रहे हैं और पृथक रहने की अवधि पूरी होने के बाद हम भारत में उनकी वापसी की व्यवस्था करेंगे।'' इस जहाज पर सवार 2,500 यात्रियों में से 21 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News