पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय नागरिक घायल

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 10:51 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और नागरिक क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिससे 20 वर्षीय एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि घायल युवक की पहचान शाहपुर गांव निवासी मोहम्मद इखलाक के रूप में हुई । अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में घायल इखलाक को अस्पताल ले जाया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News