भारी बर्फबारी के बीच जवानों के इस जज्बे को देख दंग रह गए लोग, कश्मीरी प्रेग्नेंट महिला को 6KM तक कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 12:56 PM (IST)

श्रीनगर:  पूरे उत्तर भारत में जहां शीतलहर का प्रकोप है वहीं जम्मू-कश्मीर में भी भारी बर्फबारी जारी हैं जिससे यातायात साधन पर बुरा असर पड़ रहा है। हाल ही में एक आर्मी जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाय़रल हो रहा है जिसमे वह  बर्फ के बीचों-बीच अपनी ड्यूटी देता नज़र आ रहा है। 
 

इस बीच सोशल मीडिया पर कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें भारतीय जवानों का एक नया वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक गर्भवती महिला को अपने कंधे पर लाद कर अस्पताल लेकर गएहैं।
 

 इतनी बर्फबारी और ठंडी में जवानों का आम लोगों के लिए यह सेवा देख सभी उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। महिला के अस्पताल पहुंचने के बाद उसका इलाज हुआ और उसने एक लड़के को जन्म दिया।
 

 इस वीडियों को सेना द्वारा हाल में  ट्विटर पर शेयर किया गया था जिसमें उन्होंने लिखा, कैसे जवानों ने एक गर्भवति महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में पहुंचाया था। ट्वीट में कहा गया कि एक संकटपूर्ण कॉल के जवाब में चिनार कोर की एक टीम ने भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से निकाला और उसे प्रसव के लिए शोपियां, जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग जवानों के इस जज्बे की जमकर सराहना कर रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News