पुंछ सेक्टर में PAK ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 10:30 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के मानकोट सेक्टर में आज शाम छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। वहीं, भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। यह पांचवां ऐसा दिन था जब पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गोलीबारी की। 

PunjabKesari
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और तोप से गोले दागे थे। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी थी। सेना के एक अधिकारी ने बताया थाकि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार देर रात तंगधार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और आवासीय इलाकों को लक्ष्य कर तोप से गोले दागे और गोलीबारी की थी। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। दोनों तरफ से एक घंटे से अधिक समय तक गोलाबारी हुई थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में हजितरा गांव निवासी एक महिला घायल हो गयी , जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया था।

PunjabKesari
रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कसबा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह करीब 11 बजे बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।' पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को गोलाबारी की थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News