मार्क मोबियस का दावा: चीन को पछाड़ देगा भारत, अगले 18 महीनों में  देगा 20% रिटर्न !

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2024 - 05:32 PM (IST)

International Desk: मोबियस इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटीज फंड के चेयरमैन  मार्क मोबियस ने भारत की आर्थिक वृद्धि पर भरोसा जताते हुए अगले 12-18 महीनों में स्थानीय मुद्रा में 20% रिटर्न की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि हालिया बाजार गिरावट केवल एक "सुधार" है और भारत चीन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा। मोबियस का मानना है कि भारत में विनिर्माण  (मैन्युफैक्चरिंग) में बदलाव हो रहा है, खासकर संभावित अमेरिकी टैरिफ से। इससे भारत को आर्थिक बढ़त हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भारत की तकनीकी और सॉफ्टवेयर कंपनियां तेजी से बढ़ रही हैं।  


 
मोबियस ने कहा कि चीन का विकास दर अब पहले जैसा नहीं है।   चीन के GDP में गिरावट  आई है। पहले की 6-7% ग्रोथ अब संभव नहीं है।  चीन की सरकार ने निजी सेक्टर पर काफी नियंत्रण रखा हुआ है इसलिए केवल इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर में थोड़ी संभावनाएं हैं।  इसके  विपरीत भारत हाल की गिरावट से उबर रहा है और आने वाले समय में चीन से बेहतर प्रदर्शन करेगा। मोबियस ने माना कि अमेरिकी डॉलर मजबूत रहेगा, लेकिन इसकी ताकत स्थिर हो चुकी है। उन्होंने भारतीय रुपएये में ज्यादा गिरावट की संभावना को नकारा।  उन्होंने हाल की 10% गिरावट को बुल मार्केट करेक्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि  भारत में बाजार अब तेजी से उबर रहा है और आगे भी सुधार जारी रहेगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News