चीन को समुद्र में घेरने की तैयारी, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ युद्धाभ्यास करेगा भारत

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 09:10 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्वी लद्दाख में पहाड़ों के बीच उलझे चीन को भारत समुद्र के रास्ते घेरने की तैयारी में है। हालांकि विवाद को सुलझाने के लिए चीनी सेना पीछे जरूर हटी है, लेकिन भारत फिर भी चौंकन्ना है। चीन पर बनाए अपने दबाव को भारत किसी भी सूरत में कम नहीं करना चाहता है। इसलिए भारत ने मालाबार नौसेना अभ्यास में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने की योजना बनाई है।
PunjabKesari
अब तक इस युद्धाभ्यास में अमेरिका और जापान की नौसेनाएं ही भारतीय नौसेना के साथ मिलकर हिस्सा लेती रही हैं। भारत की तरह ही ऑस्ट्रेलिया के साथ चीन के रिश्ते पिछले कुछ महीनों से बिगड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया को मालाबार अभ्यास में शामिल कर नई दिल्ली बीजिंग को कड़ा संदेश देने की कोशिश में है। भारत और चीन के बीच पिछले चार दशक का सबसे गंभीर सीमा विवाद चल रहा है।
PunjabKesari
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस साल के आखिर में बंगाल की खाड़ी में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी। समुद्र में इस संयुक्त युद्धाभ्यास को देखकर बीजिंग के खुराफाती दिमाग ठिकाने लग जाएंगे।
PunjabKesari
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि जापान और अमेरिका से इस सिलसिले में बात चल रही है। दोनों देशों की सहमति के बाद अगले हफ्ते तक ऑस्ट्रेलिया को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया जाएगा। वॉशिंगटन स्थित रैंड कॉर्पोरेशन के शोधकर्ता डेरेक ग्रॉसमैन ने कहा कि भारत में संभावित रूप से ऑस्ट्रेलिया का मालाबार में प्रवेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा। चीन लगातार इन चार देशों की नजदीकियों से परेशान है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News