भारत से यू.के. जाना हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 09:20 PM (IST)

जालंधर (सलवान): भारत से यू.के. यानी ब्रिटेन जाने वालों के लिए एक हैरान कर देने वाली ख़बर आई है। पिछले 2 सालों से कोरोना की मार सह रही विदेश और पर्यटन इंडस्ट्री बड़ी मुश्किल के बाद पटरी पर आनी शुरू हुई थी कि एक नई चुनौती सामने आ गई है।

सूत्रों के मुताबिक भारत से यू.के. जाने वाली यूरोपियन उड़ानों जिनमें लुफांसा, एयरफ्रांस और के.एल.एम. जैसी उड़ानें शामिल हैं, में बिना टूरिस्ट या रैगुलर शैनेगन वीज़ा से सफ़र नहीं कर सकेंगे।ख़ासकर उन उड़ानों में तो यह सफ़र बिल्कुल नहीं हो सकेगा जो यूरोप के अलग-अलग शहरों फ्रैंकफर्ट, पैरिस, म्यूनिख या एम्स्टर्डम में रुक कर ब्रिटेन पहुंचेंगी।

इसके पीछे का कारण यू.के. का अब यूरोपियन संघ का हिस्सा न रहना माना जा रहा है। अब ग़ैर-यूरोपियन संघ से आने वाले लोगों को ट्रॉजिट या रैगुलर शैनेगन वीज़ा लेना जरूरी कर दिया है। जिन यात्रियों को उड़ान पर चढ़ने ही नहीं दिया जाएगा, वह रिफंड के लिए भी योग्य नहीं होंगे। इस सम्बन्धित खाड़ी देशों या स्विट्ज़रलैंड से होते हुए यू.के. बिना वीज़ा के लोग सफ़र कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News