भारत-रूस संबंध COVID महामारी जैसी चुनौतियों से रहे अप्रभावितः PM मोदी

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 06:09 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  रूसी राष्ट्रपति के साथ वार्षिक शिखर बैठक में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-रूस संबंध COVID-19 महामारी से अप्रभावित रहे और अधिक मजबूत हुए। अपने उद्घाटन भाषण में  पीएम मोदी ने कहा कि दोनों के बीच "विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" लगातार मजबूत होती जा रही है।  उन्होंने कहा कि COVID द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत-रूस संबंधों के विकास की गति में कोई बदलाव नहीं आया है। हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है।

 

21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन यहां हैदराबाद हाउस में हो रहा है। 2019 में ब्रासीलिया में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहला वक्तव्य है। रूसी नेता की यह यात्रा भारत और रूस में बारी-बारी से आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन की परंपरा के अनवुसार हो रही है। इससे पहले दि दोनों देशों ने अपनी पहली 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की।

 

बता दें कि इस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने पहली बार 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित कर अपने रिश्तों में एक नया आयाम जोड़ा। चूंकि वर्तमान में भारत केवल अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता करता है, इसलिए रूस का इस विशेष सूची में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारत के लिए रूस अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News