तीसरी लहर करीब! लगातार 6वें दिन 40 हजार से ज्यादा केस, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47 करोड़ पार

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 10:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत पर तीसरी लहर का संकट मंडराता दिखाई दे रहा है। कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बेकाबू होती जा रहा है। आज लगातार 6वें दिन कोरोना के  40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,134 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गयी है। 

 

एक दिन में 422 मरीजों की मौत 
 वहीं देश में टीके की खुराक ले चुके लोगों की संख्या 47 करोड़ को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साेमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 422 और लोगों की जान जाने से मृतक संख्या 4,24,773 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार पांचवे दिन वृद्धि हुई है


44,13,718 मरीजों का चल रहा ईलाज
मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 44,13,718 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.81% है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 17,06,598 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47,22,23,639 तक पहुंच गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News