अच्छी खबर!  भारत में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना मरीज, 1.20 फीसदी ही बचे एक्टिव केस

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 10:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना के आंकड़े आए दिन डरा रहे हैं,  यह हालात देखते हुए महामारी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम होी जा रही है। आज फिर कोरोना के मामलों ने छलांग लगाते हुए  40,000 से उपर का आंकड़ा पार कर लिया है।  भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826  हो गयी है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,85,227 हो गयी है।


एक दिन में 585 मरीजों की मौत 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार 585 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,30,254 हो गयी। इसके अलावा बीते एक दिन में 42295 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का रिकवरी रेट अब तक का सबसे ज्यादा होते हुए  97.46% पर पहुंच गया है।


 डेली पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम
देश में कोरोना का वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट भी लगातार 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है। अब तक 3 करोड़ 13 लाख लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। अन्य देशों के मुकाबले भारत में रिकवरी रेट का काफी अच्छा है और वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ रही है।

 

अब तक दी गई कोविड-19 टीके की 52.89 करोड़ से अधिक खुराक 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराक 52.89 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।  मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष आयु समूह में 27,83,649 लोगों को प्रथम खुराक और 4,85,193 को दूसरी खुराक दी गई।इसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु समूह में कुल 18,76,63,555 लोगों को प्रथम खुराक और 1,39,23,085 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News