कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, एक दिन में मिले 38,667 नए मरीज

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 11:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई। वहीं, 478 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,30,732 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।


एक दिन में 478 मरीजों की मौत 
एमंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 48वें दिन रोजाना के मामले 50,000 से कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,673 (कुल संक्रमितों का 1.21 प्रतिशत) हो गई है जबकि स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 2,446 की बढ़ोत्तरी हुई है।


दैनिक संक्रमण दर 1.73
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 22,29,798 नमूनों की जांच हुई, इसी के साथ देश में कोरोना वायरस की पहचान के लिए अब तक हुई जांच की संख्या 49,17,00,577 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।

 

मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,38,088 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीके की 53.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News