कब थमेगी कोरोना की रफ्तार: आज फिर बढ़े एक्टिव मरीज, एक दिन में 593 मरीजों ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 10:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  ​महामारी कोरोना से राह्त मिलने की उम्मीद कर रहे भारत के हाथ एक बार फिर मायूसी ही लगी है। कोरोना नाम के इस तूफान की रफ्तार कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। पिछले कुछ दिनों राहत देने के बाद कोराेना के तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों ने देश को नए संकट में लाकर खड़ा कर दिया है।  आज फिर नए मामले 40,000 से ज्यादा दज्र किए गए हैं।

 

एक दिन में 593 मरीजों की मौत
भारत में एक दिन में कोविड-19 के  41,649  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर  3,16,13,993 हो गई। वहीं, 593 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,23,810 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार  देश में लगातार  चौथे  दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।


राष्ट्रीय दर बढ़कर हुआ 97.37 फीसदी
 देश में अभी 4,08,920 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1..2 प्रतिशत है।  मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.37 फीसदी तक पहुंच गया है।पिछले 24 घंटों में 37,291 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं और अब कुल रिकवर हुए मामलों की संख्या 3,07,81,263 हो गई है। वहीं देश में अब तक 46.15 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News