भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, नेपाल को 1.54 अरब कीआर्थिक मदद दी

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 10:34 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः भारत ने फिर दरियादिली दिखाते हुए अपने पड़ोसी नेपाल को  1.54 अरब नेपाली रुपए (करीब 96 करोड़ भारतीय रुपए) की आर्थिक मदद दी। हालांकि चीन के उकसावे में आकर भारत विरोधी कार्वाइयों को अंजाम दे रहा है इसके बावजूद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में नेपाल मिशन की उप प्रमुख सुश्री नामग्याल खंपा ने भारत सरकार की ओर से जारी धनराशि का चेक नेपाल वित्त मंत्रालय के सचिव शिशिर कुमार ढुंगना को सौंपा। यह राशि  नेपाल के नुवाकोट और गोरखा जिलों में भूकंप के कारण तबाह हुए मकान और स्कूलों के पुनर्निमाण के  काम में लाई जाएगी

 
गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए भूकंप में नौ हजार से अधिक लोगों की जान गई थी और करीब आठ हजार घर तबाह हुए थे। भूकंप प्रभावित नुवाकोट और गोरखा जिलों में तबाह हुए घर और स्कूल भवनों को फिर से बनवाने के लिए भारत सरकार ने नेपाल को डेढ़ अरब डॉलर अनुदान राशि देने की घोषणा की थी।
इसी क्रम में भारत ने नेपाल सरकार को सहायता राशि भेजी। इस मद में भारत अब तक नेपाल को 72 करोड़ डॉलर राशि दान कर चुका है।

 

भूकंप पीडितों के पुनर्वास हेतु, नुवाकोट और गोरखा जिलों में 50 हजार निजी घरों के निर्माण के लिए भारत व नेपाल के बीच फरवरी, 2016 में 10 करोड़ डॉलर की अनुदान राशि के समझौता पत्र एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ था। भारत सरकार के सहयोग से नुवाकोट और गोरखा जिलों में चलाई जा रही आवासीय योजना के 92 प्रतिशत मकान पूर्ण हो चुके हैं। नेपाल में 70 स्कूल और पुस्तकालय के पुनर्निमाण की प्रतिबद्धता भी भारत सरकार ने जताई है। सुश्री खंपा ने कहा कि भारत सरकार नेपाल के भूकंप पीडितों के पुनर्वास हेतु अपने सहयोग और समर्थन को जारी रखेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News