भारत ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन को भेजी 7725 किलो मानवीय सहायता

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 06:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: एक अच्छा दोस्त व पड़ोसी होने के नाते भारत लगातार संकटग्रस्त देशों को मानवीय सहायता भिजवा रहा है। इसी क्रम में भारत ने अफगानिस्तान के बाद अब यूक्रेन को मानवीय आपूर्ति भेजी है। यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच, भारत ने गुरुवार को 7,725 किलोग्राम मानवीय सहायता यूक्रेन को सौंपी, जिसमें आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।

 

“यूक्रेन में भारत के नवनियुक्त राजदूत हर्ष कुमार जैन ने ट्वीट किया भारत ने मानवीय सहायता और यूरोपीय संघ के एकीकरण के प्रभारी व यूक्रेन के स्वास्थ्य उप मंत्री ओलेक्सी यारेमेन्को को आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों सहित 7,725 किलोग्राम मानवीय सहायता प्रदान की ”।भारत ने 1 मार्च को यूक्रेन को मानवीय सहायता की पहली किश्त भेजी थी।

 

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, खेप में टेंट, कंबल, सर्जिकल दस्ताने, सुरक्षात्मक आई गियर, पानी के भंडारण टैंक, स्लीपिंग मैट, तिरपाल और दवाओं सहित दो टन मानवीय सहायता शामिल थी।  इसके बाद 9 मार्च को  यूक्रेन को मानवीय सहायता की भारत की दूसरी किश्त IAF की उड़ान से रोमानिया भेजी गई।  उन्होंने कहा हालांकि, संघर्ष के कारण लोगों की जान गई है और अनगिनत लोगों को दुख पहुंचा है, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को। लाखों लोग बेघर हो गए हैं और पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News