COVID-19 vaccination: भारत 100 करोड़ के लक्ष्य से महज कुछ ''कदम'' दूर, जल्द रचेगा इतिहास

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 10:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वैक्सीन अभियान में एक अरब कोविड टीके लगाने की ओर कदम बढ़ाते हुए पिछले 24 घंटे में 41 लाख 36 हजार 142 टीके लगाए गए हैं। देश में अभी तक कुल 99 करोड़ 12 लाख 82 हजार 283 तक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह 7 बजे तक 19446 कोविड रोगी स्वस्थ हुए है। इसके साथ ही कोविड संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 247 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 98.15 प्रतिशत है।

 

इसी अवधि में कुल 14 हजार 623 लोग कोविड संक्रमण से पीड़ित हुए हैं। देश में इस समय एक लाख 78 हजार 98 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की दर 0.52 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 13 लाख 23 हजार 702 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में अब तक कुल 59 करोड़ 44 लाख 29 हजार 890 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News