अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,000 लोगों की मौत, PM मोदी ने कहा- भारत हर संभव राहत सामग्री मुहैया कराने को तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 10:22 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति और तबाही पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि भारत जल्द से जल्द हर संभव आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। मोदी ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अफगानिस्तान में आज विनाशकारी भूकंप की खबर से गहरा दुख हुआ। जनहानि पर मेरी गहरी संवेदना।'' 
PunjabKesari
अफगानिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार पूर्वी अफगानिस्तान में बुधवार तड़के आए भूकंप में 1,000 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक लोग घायल हो गए। यह इस देश में दशकों में आया सर्वाधिक विनाशकारी भूकंप है। 

वहीं, अधिकारियों ने आशंका जताई कि मृतक संख्या और बढ़ सकती है। मोदी ने कहा, ‘‘भारत मुश्किल समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और जल्द से जल्द हर संभव आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News