इमरान खान ने कहा-भारत सच में स्वतंत्र देश, पाकिस्तान अब तक गुलाम

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 12:59 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की प्रशंसा कर फंस गए हैं। इस बार उन्होंने कहा कि आजादी के इतने सालों बाद आज पाकिस्तान गुलाम  है जबकि भारत सच में एक स्वतंत्र देश है। इमरान खान ने यह बात भारत के द्वारा रूस से कच्चा तेल आयात करने को लेकर कही। पाकिस्तान की मौजूदा संघीय गठबंधन सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि 'अमेरिकी गुलामों' ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं, जबकि भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदा और कीमतें कम कीं। इससे पता चलता है कि भारत स्वतंत्र है लेकिन हम (पाकिस्तानी) गुलाम हैं।

 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने रविवार को चारसद्दा के शेखाबाद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करने के लिए भारत की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस से कच्चे तेल का आयात किया। 
इमरान खान ने कहा कि हमारी सरकार ने रूस के साथ 30 प्रतिशत रियायती दरों पर तेल खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। हमारी सरकार को एक साजिश के तहत हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की त्वरित प्रगति के लिए एक स्वतंत्र विदेश नीति अनिवार्य है।

 

युवाओं को एक और लंबे मार्च के लिए तैयार होने के लिए कहते हुए इमरान खान ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही आयातित सरकार को नीचे लाने के लिए इस्लामाबाद की ओर मार्च करना शुरू कर देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीकों से वंचित किया गया तो वे अपने अधिकारों को छीन लेंगे। PTI प्रमुख इमरान खान ने चेतावनी दी कि देश प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को उनकी पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को प्रताड़ित करने और उनके घरों पर छापेमारी करने के लिए माफ नहीं करेगा। उन्होंने दोहराया कि उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा और जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News