स्वास्थ्य मंत्रालय बोला-भारत प्रति 10 लाख की आबादी पर सबसे कम केस वाले देशों में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 04:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के सबसे कम मामलों वाले देशों की सूची में लगातार बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ठोस कदमों तथा समन्वित रणनीति की वजह से ही भारत में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर covid-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है, जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है।

 

मंत्रालय ने उल्लेख किया कि covid-19 प्रबंधन में लक्षित रणनीति और ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में है। इसने कहा कि कुल जांच के मामलों में भारत सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में शामिल है। पिछले 24 घंटे में 10,66,786 नमूनों के परीक्षण के साथ देश में अब तक कोविड-19 के लिए 10.5 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News