रूस-युक्रेन युद्ध का भारत पर असर, पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के बढ़े दाम!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 04:19 PM (IST)

युक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया भर में लोग परेशान हो रहें हैं। दुनिया के कोने-कोने से लोग इस युध के थमने की प्रार्थना कर रहें हैं। लेकिन यह मामला ठीक होने के बजाय और बिगड़ता जा रहा हैं। इस युद्ध का असर अब भारत पर भी पड़ता नज़र आ रहा हैं।

युद्ध के कारण दामों में अचानक बढ़ोतरी हो जाने से भारत की आम जनता को एक बड़ा झटका लगा हैं। खबरों के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद एल.पी,जी सिलेंडर के अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकतें हैं। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 105 रुपय और पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर में 27 रुपय बढ़ा दिए गए हैं।

भारत की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1907 रुपय से बढ़कर 2012 रुपय हो गई हैं और छोटे गैस सिलेंडर की कीमत 27 रुपय बढ़कर 569.5 रुपय हो गई हैं। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। अनुमान के अनुसार चुनाव के बाद दामों में वृद्धि हो सकती हैं जिस कारण आम लोगों के जीवन में आ सकती हैं परेशानियां।    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Pankaj Pande

Recommended News

Related News