पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उछाल, राहुल गांधी बोले- चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू!

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 11:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन इजाफा रहा। दो महीने से अधिक अंतराल के बाद 04 मई से इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि चुनाव खत्म लूट शुरू। राहुल गांधी किसी न किसी मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। इससे पहले बुधवार को राहुल ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए आई विदेशी सहायता को लेकर कोई पारदर्शिता क्यों नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि covid-19 से जुड़ी विदेशी मदद को लेकर सवाल: भारत को कुल कितनी आपूर्ति हुई है? वो आपूर्ति कहां गई? इनसे किनको लाभ मिल रहा है? राज्यों को इन्हें कैसे वितरित किया गया? कोई पारदर्शिता क्यों नहीं है? भारत सरकार, कोई जवाब है?''

PunjabKesari

जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 90.99 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत आज 30 पैसे बढ़ी और यह 81.42 रुपए प्रति लीटर हो गया। तीन दिन में दिल्ली में पेट्रोल 59 पैसे और डीजल 69 पैसे महंगा हो चुका है। मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल 22-22 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे महंगा हुआ।

PunjabKesari

एक लीटर पेट्रोल की कीमत मुंबई में 97.34 रुपए, चेन्नई में 92.90 रुपए और कोलकाता में 91.14 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल मुंबई में 30 पैसे, चेन्नई में 26 पैसे और कोलकाता में 28 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 88.49 रुपए, चेन्नई में 86.35 रुपए और चेन्नई में 84.26 रुपए प्रति लीटर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। 

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर 
दिल्ली  90.99  81.42
मुंबई 97.34 88.49
चेन्नई 92.90 86.35
कोलकाता 91.14 84.26

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News