घरेलू विवाद में महिला पर तेज़धार हथियार से हमला गंभीर हालत में उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 07:36 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा) : पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गान्व डिंगलआ में हुये एक घरेलू विवाद में महिला पर तेज धार हथियार से हमला किया गया जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला की पहचान 30 वर्षीय फातिमा बेगम पत्नी मोहमद इस्माईल के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार गान्व डिंगलआ में वीरवार सुबह एक परिवार जनो में किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया, देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया की महिला पर कुल्हाड़ी से कई वार किये गये जिसके बाद उक्त महिला बुरी तरह घायल हो गई, वहीं महिला की चीख पुकार सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और फौरन उक्त महिला को उपचार हेतु पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News