PM नरेंद्र मोदी के निजी सचिव बने IFS विवेक कुमार, जानिए उनके बारे में कुछ अहम बातें
punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 06:42 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। शनिवार को उनकी नियुक्ति को लेकर भारत सरकार की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है।
इसमें यह जानकारी दी गई कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आईएफएस विवेक कुमार को संयुक्त सचिव स्तर पर पीएम के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया है। विवेक कुमार पीएम मोदी के निजी सचिव संजीव कुमार सिंगला की जगह लेंगे। वहीं, संजीव कुमार सिंगला इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। विवेक कुमार 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।
विवेक कुमार 2014 में ही प्रधानमंत्री कार्यालय से बतौर डिप्टी सेक्रेटरी जुड़े थे। वे फिलहाल पीएमओ के डॉयरेक्टर हैं। इससे पहले विवेक कुमार 2013-14 तक विदेश मंत्रालय में सेवारत थे। विवेक कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से साल 1998- 2002 में केमिकल इंजीनियनिंग की पढ़ाई की थी। बीटेक के बाद विवेक बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर एक टेलीकॉम सॉफ्टवेयर स्टार्टअप में काम कर चुके हैं। मोदी सरकार में उनकी छवि बेहतरीन अफसर के रूप में मानी जाती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होंगे: ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद रोधी उपायों पर करेंगे चर्चा
