जादूगरनी हूं मैं जादू टोना कर दूंगी आसमान के सूरज को भी बौना कर दूंगी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 04:48 PM (IST)

मकामः कतर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के वंदना से  हुई उसके बाद मकाम के संस्थापक और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध गीतकार नरेश नाज़ के उद्बोधन से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। इस में मुख्यरूप से देश की प्रसिद्ध कवयित्री लेखिका शैलजा सिंह ने अपना गीत जादूगरनी हूं मैं जादू टोना कर दूंगी आसमान के सूरज को भी बौना कर दूंगी।

यू एस ए  में रहने वाली प्रवासी भारतीय आस्था नवल की कविता का  लोगों ने भरपूर आनंद लिया इस कार्यक्रम का कतर से संचालन कर रही प्रियंका सिंह ने अपनी कविताओं से लोगों को रूबरू कराया। डॉ संगीता सिंह ने बेहतरीन चैती गा कर गांव की भीनी भीनी खुशबू को याद किया।

वंदना खुराना ने यू के से अपने देश की मिट्टी को याद करते हुए अपनी रचनाएं पढ़ीं इंदु निगम के गीत और ग़ज़लों ने समां बांध दिया लोकृती गुप्ता ने महिला स्वर को उठाते हुए कविता में महिलाओं के हक़ की बात की। वीणा अग्रवाल ने अपने गीत से लोगों की चेतना को झकझोर दिया सौम्या दुआ की भावपूर्ण कविता ने सभी के हृदय में अपनी जगह बनाई।

इसके साथ से डॉ रेनू सिरोया और कतर से स्मृति त्रिवेदी ने भी अपना काव्यपाठ किया। अंत में राष्ट्रवादी कवि और मकाम के संस्थापक नरेश नाज़ ने अपने गीत पढ़ कर सभी के प्रति शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News